नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव करमहवा में खैराटी मार्ग पर दो बाइकों की अपने-सामने की टक्कर चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां सेे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नौतनवा क्षेत्र के करमहवा के पास स्थित एक मसाला फैक्टरी के पास खैराटी मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार जगदीश चौरसिया (32) निवासी करमहवा टोला सरोतरपुर, अजय यादव (22) गनेशपुर, गोविंद यादव (23) व मनोज यादव (20) व गोपाल (26) सरोतरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया।