महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार विभिन्न भार वर्ग की जूनियर बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा विभाग की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले स्थान से लेकर चौथे स्थान तक फाइटर बेटियों को सम्मानित किया गया। कुल 10 भार वर्गों में बाॅक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
स्टेडियम में बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज अमित कुमार गुप्ता व धर्मवीर पटेल ने बेटियों का परिचय लेकर किया। अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी से स्मृति चिह्न देकर व बैज लगाकर किया। 40 से 46 किलो भार वर्ग में महिमा, बब्बी,रितिका व मानसी को क्रमश पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान हासिल हुआ।
46 से 48 किलो में अमृता, कविता, संजना अंजली, 48 से 50 किलो में खुशी, पूर्णिमा, आकांक्षा, रागिनी, 50 से 52 अर्चना, करीना, अंशिका, सिखा, 52 से 54 किलो भार वर्ग में कविता, खुशी दुबे, आंचल, साक्षी, 54 से 57 मानसी, संजना, दिव्या, ज्योति, 57 से 60 किलो भार वर्ग में साहिबा, यास्मीन, नीतू, माधुरी, 60 से 63 किलो में सुमन, नेहा, पुष्पा, प्रिया, 63 से 66 में आरती, सूनैना,सरस्वती, महिमा तो 66 से 70 किलो भार वर्ग में गरिमा, रागिनी, संजना, शैषा प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे पायदान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में आसिफ एकबाल,प्रिया वर्मा, अमित, इंद्रजीत, सुनील शामिल रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा रहे। उन्होंने बेटियों के हौंसले की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत किया।
कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। यह मुहिम चलती रहनी चाहिए, जिससे बेटियों की प्रतिभा को मजबूती मिलती रहे। क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने सभी आगंतुको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।