फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महदेईया गोली कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेईया गोली कांड के मुख्य अभियुक्त चंदा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बभनौली चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश सचिव की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

पनियरा थानाक्षेत्र के मुड़िला चौधरी के टोला महदेइया में बसंत पंचमी पर हर साल मेला लगता है। इस बार भी मेला लगा था। 13 फरवरी को मेला के आयोजक व कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह अपने प्राइवेट गनर चंदा के साथ मेले की व्यवस्था देखने के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि आर्केस्टा देख रहे कुछ लोगों से चंदा का विवाद हो गया। इस दौरान बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई और वहीं के रहने वाले धर्मेंद्र के कमर के नीचे पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया था। लखनऊ में पीजीआई में आपरेशन के बाद उसकी गोली निकाल दी गई।
विज्ञापन


अब वह खतरे से बाहर है। गुस्साए गांव वालों ने शरद सिंह के गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। मामले में पुलिस ने शरद व चंदा पर मुकदमा दर्ज किया था। घटना के अगले दिन पुलिस ने शरद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य अभियुक्त चंदा की तलाश चल रही थी।

बृहस्पतिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंदा बभनौली चौराहे पर खड़ा है और कहीं भागने की कोशिश में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चंदा को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय का  कहना है कि घटना के मुख्य अभियुक्त चंदा को बभनौली  चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें