फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रकम नहीं दी तो पार्टी से निकाला’

Fri, 19 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी से हाल ही में निष्कासित होने वाले पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को पनियरा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में पूर्व मंत्री ने बसपा को दलित, पिछड़ा व निषाद विरोधी बताया। कहा कि टिकट के लिए उनसे छह करोड़ रुपये मांगे गए, जब नहीं दिया तो पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुरवा, औसानीदरगाह व बरहवा नर्सरी वन टांगियां में बृहस्पतिवार को निषाद समाज के ग्राम प्रधान व जनता की बैठक में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा निषाद समाज को अपमानित किया है। बोले- एमएलसी चुनाव के लिए लाल अमीन ने पर्चा भरा तो पार्टी के क्वार्डिनेटर व अन्य पदाधिकारी फ्रिज, कूलर आदि की डिमांड करने लगे। इससे तंग आकर लाल अमीन ने पर्चा वापस ले लिया। बैठक में अजय निषाद, उदयराज निषाद, जनार्दन निषाद, ओम प्रकाश निषाद, तेजप्रताप यादव, रमेश निषाद, मकरी निषाद, अनिल निषाद,  ओमप्रकाश निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें