फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहुंओर बोल बम की गूंज

Tue, 08 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
कटहरा शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर सोमवार को नगर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोर से ही हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया गया। बोल बम के नारे माहौल को भक्तिमय बना रहे थे तो बिल्व पत्र, पुष्प, धतूर, धूप, कपूर और अगर बत्ती आदि पूजन सामग्रियों से वातावरण में खुशबू घोल दी थीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं हैं। पुलिस और स्वयं सेवक व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


मुख्यालय के सिंचाई कॉलोनी स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर, इटहिया में पंचमुखी शिव मंदिर, गौनरिया बाबू शिव मंदिर, नौतनवा के झारखंडी मंदिर, मरचहवां बाबा मंदिर, बनैलिया मंदिर, दोमुहना घाट मंदिर, बेलहिया शिव मंदिर डरहटा शिव मंदिर व कटहरा शिव मंदिर, खुटहा शिव मंदिर आदि छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मेले का आनन्द उठाया। सबसे अधिक उत्साही बच्चे थे। मिठाइयों की दुकानों के अलावा महिलाओं के शृंगार से संबंधित दुकानें थीं। 

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व में क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में बोल-बम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गोपलापुर, लेजार महदेवा के बहुरहवां बाबा, बाजारडीह के नागफन मंदिर, धानी क्षेत्र के काक्षेश्वरनाथ मंदिर, खजुरिया के शिवमंदिर, रामनगर के दुल्हे सगढ़ा सहित अनेक  शिव मंदिरों पर सुबह से ही लम्बी लाइन लग गई।
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार के लिए मंगल कामना की। हरपुर पकड़ी स्थित बौरहवा बाबा के मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार हरखोडा झारखंडी बाबा, मधुवनी के प्राचीन शिव मंदिर, बडहरामीर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। पनियरा और खुशहालनगर प्रतिनिधियों के मुताबिक महाशिवरात्रि  भोर से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान पुलिस और स्वयं सेवका सुरक्षा व्यवस्‍था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें