फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने केंद्र सरकार को चेताया

Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाइक जुलूस निकाला - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
सोनार कल्याण समिति ने सोमवार को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस नगर के हनुमानगढ़, फरेन्दा रोड, बस स्टेशन, मऊपाकड़ होते हुए नगर के सक्सेना चौक पर पहुंचा। जहां पर सभा की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती विरोध जारी रहेगा। हम लोग भूखे रहेंगे लेकिन सम्मान से जीएंगे। कहा कि एकजुटता साफ दिखाई दे रहा है। जिले के सभी छोटे बड़े कस्बों, परतावल, घुघली, सिसवा बाजार, निचलौल, नौतनवा, कोल्हुई,  बृजमनगंज, फरेन्दा, पनियरा के अलावा सभी छोटे स्थानों पर पूर्ण रूप से  सर्राफा कारोबार बंद रहा। काशीनाथ वर्मा, आलोक वर्मा, संत वर्मा, संजीव वर्मा, अनिरुद्ध  कुमार वर्मा, शंभू वर्मा, पिंटू वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, अजय वर्मा के  अलावा तमाम स्वर्ण व्यवसायी शामिल रहे। 
कोल्हुई प्रतिनिधि के मुताबिक स्वर्ण व्यवसायी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दुकानें बंद रखीं। जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि टैक्स लगाकर स्वर्णकारों पर अत्याचार किया गया है। संतोष वर्मा ने जुलूस का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


बृजमनगंज रोड, लोटन रोड होते हुए कस्बे में व्यापारियों ने भ्रमण किया। कहा कि केंद्र सरकार ने यह एक्साइज ड्यूटी लगाकर ज्वेलरी दुकानदार व कारीगरों को उकसाने का कार्य किया है। केन्द्र सरकार स्वर्ण व्यवसाय को समाप्त करना चाहती है। एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की मांग की। मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा। मोहनलाल वर्मा,कमलेश मद्धेशिया,  श्रीचंद वर्मा, श्याम मोहन वर्मा, जोगिन्दर वर्मा, गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें