फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं महर्षि वाल्मीकि

Thu, 17 Oct 2024 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संस्कृत रामायण की रचना की महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण, वाल्मीकि रामायण कहलाई। उन्होंने आगे कहा कि रामायण एक महाकाव्य है जो राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य एवं कर्त्तव्य से परिचित कराता है। इस मौके पर जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, विधानसभा अध्यक्ष सदर नौशाद आलम, छात्र सभा के अध्यक्ष यगदत्त पासवान, जिला सचिव अमरनाथ यादव, पप्पू यादव, भीम यादव मौजूद रहे। संवाद

इधर, ठूठीबारी में बाल्मीकि जयंती पर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहियांं मंदिर परिसर में अखंड रामायण का शुभारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी गोस्वामी ध्यान गिरी ने बताया की बृहस्पतिवार की सुबह पंचमुखी भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुन्ना गिरी, ओम गुप्ता, सोनू तिवारी, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें