फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: चंदन नदी में नहाने गए चार दोस्त, दो की डूबने से मौत

Sun, 10 Jul 2022 05:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

ग्राम सभा कटखोर बड़ा टोला निवासी चार बालक चंदन नदी में नहाने गए। सभी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी चले गए और डूबने लगे।पास में बकरी चरा रहीं बालिकाओं ने टायर नदी में फेंक कर दो बालकों को बचा लिया। शेष दो बच्चों को बाद में निकाला जा सका, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दो बालकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटखोर बड़ा टोला के दो बालकों की रविवार को चंदन नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बालकों के साथ में नहाने गए उनके दो दोस्त बच गए।

विज्ञापन


ग्राम सभा कटखोर बड़ा टोला निवासी पंकज (10), नितीश सहनी (11), राजन (8), बिट्टू (10) चंदन नदी में नहाने गए। सभी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी चले गए और डूबने लगे। इन सभी को डूबता हुआ देकर पास में बकरी चरा रहीं बालिकाओं ने टायर नदी में फेंक कर दो बालकों को बचा लिया। इसके बाद सभी रोते हुए गांव की तरफ भागे और परिजनों को जानकारी दी। 
परिजन गांव के लोगों के साथ नदी के तट पर आए। इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर डूबे हुए पंकज एवं नीतीश को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। दोनों निचलौल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने बताया कि पुलिस विभाग पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि दिलवाई जाएगी। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

चंदन नदी में दोस्तों संग नहाते समय डूबने से हुएं मौत में शैलेन्द्र सहानी के घर का चिराग बुझ गया। कटखोर निवासी शैलेन्द्र सहानी का इकलौता पुत्र नितीश सहानी और एक बेटी साधना (13) है। इकलौते बेटे नितीश की मौत से शैलेन्द्र व उनकी पत्नी कमलावती देवी रोते रोते बेहोश हो जा रहे हैं। पडोसी समेत सभी शुभचिंतक गमगीन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें