फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज की टीम बनी विजेता, गोरखपुर उपविजेता

विज्ञापन
निवा-धनेई स्थित स्टेडियम में आयोजित अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियमोगिता में पुरस्कार के साथ महर? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
महराजगंज की टीम बनी विजेता, गोरखपुर उपविजेता
विज्ञापन

महराजगंज। धनेवा स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गोरखपुर जोन की अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट स्पर्धा का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में महराजगंज की टीम ने गोरखपुर की टीम को 27 रन से हरा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में महराजगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। महराजगंज की ओर से अमित कुमार ने 30 गेंद पर 43 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से अनुपम यादव ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी गोरखपुर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। गोरखपुर की ओर से विनोद ने 28 रनों का योगदान दिया। महराजगंज की ओर से शत्रुघ्न कुमार ने तीन विकेट झटके। समापन के दौरान विजेता व उप विजेता टीम तथा व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि खेल का सभी के जीवन में अहम स्थान है। सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर देना चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज बने अमित
फाइनल मुकाबले में महराजगंज टीम की ओर से सर्वाधिक 43 रन व दो विकेट लेने वाले खिलाड़ी अमित कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में 129 रन बनाने व पांच विकेट लेने पर उन्हें मैन आफ द सीरीज का भी पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें