फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 निचलौल-महराजगंज मार्ग किया जाम

Fri, 16 Sep 2016 12:35 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
‌‌‌ विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में संविदा कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन और तेज कर दिया और निचलौल - महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगदौर चौराहे तक पहुंचीं और निचलौल - महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुद्ध जीवियों द्वारा समझाने पर वह सामुदायिक केंद्र पर जाकर धरने पर बैठ गईं जिलाध्यक्ष अमीरुन निशा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के चलते आठवें दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में एक भी मरीज नहीं देखा जा सका। इससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना था, लेकिन आंदोलन के कारण उन्हें भी वापस होना पड़ा। इस अवसर पर रिपुंजय पांडेय, मोहन चौरसिया, सुनीता, कमला देवी सहित काफी संख्या में कर्मचारी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें