फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

Fri, 16 Sep 2016 12:29 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
आंदोलन - फोटो : ‌अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मांगों को पूरा कराने के जिद पर अड़ी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को 15 वें दिन भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरने में शामिल आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को विस्तार देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी संघ का अनिश्चितकालीन धरना दो सितंबर से शांतिपूर्वक चल रहा है। अपनी जायज मांगों के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन 12 सितंबर को संगठन के करीब 280 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अमिरून निशा ने कहा कि दस सितंबर को एसडीएम सदर को एलआईयू के माध्यम से जुलूस निकालने की सूचना दी गयी थी। उसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिससे आंगनबाड़ी कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन को विस्तार दिया जाएगा। इस दौरान छाया भारती, सत्येन्द्र पटेल, नीतू, बासमती, संजू, मंजूलता, इशरावती, सुमन, राजमती, मीरा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें