फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहराइच की टीम को हरा महराजगंज पुलिस की टीम ने जीता खिताब

Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन खेल मैदान में बृहस्पतिवार को हुए जोन स्तरीय क्रिकेट के मुकाबले में महराजगंज पुलिस की टीम ने बहराइच पुलिस की टीम को 29 रन से हरा कर खिताब जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

टास बहराइच पुलिस के कप्तान अनिल ने जीता व महराजगंज के कप्तान आतिश कुमार सिंह को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महराजगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 136 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार खेल दिखाते हुए मध्य क्रम के बल्लेबाज शिव वैशव दयाल ने 46 गेंद पर धुआंधार 64 रन, अमित कुमार ने 11 व आतिश सिंह ने 10 रन बनाए। बहराइच पुलिस की ओर से अनिल, रत्नेश व प्रशांत ने दो-दो तथा विकास, विश्वास प्रताप व ब्रजेश शुक्ला ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बहराइच पुलिस की टीम 17.5 ओवर में 107 रन बनाकर आउट हो गई। बहराइच की ओर से अमरेंद्र विश्वकर्मा ने 37 रन व ब्रजेश शुक्ला ने 13 रन की पारी खेली। महराजगंज की ओर से शत्रुध्न व अनिल यादव ने तीन-तीन, सत्यप्रकाश ने दो व अभिषेक ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी शिव वैशव दयाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जोन स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ियों के प्रति पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें