फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हॉकी में स्टेडियम और वालीबॉल में महराजगंज इंटर कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में किया गया आयोजन
विज्ञापन

हॉकी बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की
महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर हॉकी और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। जबकि बालिका वालीबॉल में महराजगंज इंटर कालेज की बेटियों ने 2-1 से मैदान मार लिया।
जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार व एसडीएम जीतेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए किया। संबोधित करते हुए जीतेंद्र कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का नाम भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम है। ऐसे में हमें उनके जन्मोत्सव को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का मौका मिल रहा है इसका गर्व है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार ने विद्यार्थियों को फिट रहने के लिए खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। बालक हॉकी स्पर्धा में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसका फाइनल मुकाबला महराजगंज इंटर कॉलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-0 से विजेता का खिताब कब्जाया।
विज्ञापन

बालिकाओं के वालीबॉल प्रतियोगिता में महराजगंज इंटर कालेज की बेटियों ने चौक की टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया रहे। उन्होंने कहा कि आज खेल उन्नति की तरफ अग्रसर होने का एक बेहतर माध्यम है। सरकार बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के अलावा सांसद व विधायक खेल स्पर्धा आयोजन करा रहे हैं। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने दिया। स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल, धर्मेन्द्र यादव, अमित कन्नौजिया, सुनील कुमार, चंद्र जीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें