फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धा से मनाई महाराज निषाद राज की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर एकता और जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश
विज्ञापन


फरेंदा। कस्बे के धानी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को निषाद उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में महाराज निषाद राज की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज निषाद राज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महाराज निषाद राज के जीवन, उनके त्याग, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई। इसके पूर्व कस्बे में बाइक रैली भी निकाली गई।

पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि निषाद राज भगवान श्रीराम के परम मित्र और सच्चे सहयोगी थे। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि निषाद राज ने कठिन समय में भगवान श्रीराम का साथ निभाया और मित्रता की मिसाल पेश की। निषाद उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष जैसराम निषाद ने कहा कि निषाद समाज संगठित होकर अपने अधिकारों व महत्व को पहचाने। अपने बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाकर एक अच्छा व्यक्ति बनाए। उन्होंने सरकार से शराब बंदी व समूह लोन बंद करवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को कुसुम निषाद, सुरेश सहानी, राममिलन सहानी, रमेश सैनी, सूर्यमन सहानी व रामजी सहानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सरोज सहानी, विजय साहनी, दिलीप सहानी, रामहित, संतोष सहानी, उपेंद्र सहानी, ओमप्रकाश निषाद व मोनू निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें