फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी

Tue, 01 Jan 2019 01:19 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मदरसा शिक्षकों ने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बकाए मानदेय के भुगतान के लिए सोमवार को भिक्षाटन कर प्रदर्शन किया। नगर एवं कलेक्ट्रेट परिसर में भिक्षाटन कर शिक्षकों ने नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर चेतावनी दी कि दो सप्ताह में मांगें पूरी न होने पर मदरसा शिक्षक सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष नुरूल हसन सिद्दीकी ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को करीब 34 माह से मानदेय बकाया है। जिसका भुगतान न होने से शिक्षकों को जरूरी कार्य करने में परेशानी हो रही है।उन्होंने शिक्षकों के बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान कराने की मांग की। कहा कि छात्रों को बेसिक शिक्षा की तर्ज पर किताबें देने का वादा पूरा किया जाना चाहिए। रिवाइज्ड स्कीम में आधुनिकीकरण शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने, लंबित प्रस्तावों को स्वीकृत किए जाने, आधुनिकीकरण शिक्षकों को नियमित किए जाने की मांग की। उन्होंने मदरसा शिक्षकों को मानदेय न मिलने से होने वाली परेशानी का भी जिक्र किया। प्रदेश उपाध्यक्ष तसौवर हुसैन ने कहा कि मदरसा शिक्षक नियमित पठन पाठन कार्य सुचारु रूप से कराने के बाद भी परिवार के पालन पोषण के लिए परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दो सप्ताह में मांगें पूरी न होने पर आधुनिक मदरसा शिक्षक सामूहिक आत्मदाह करेंगे। इस मौके पर वसी अहमद, जियाउद्दीन, डॉ. गफूर, सरवरे आलम, कासिम अली, सलाहुद्दीन, समीउद्दीन, कृष्णा भारती, शिव प्रकाश, कृष्णा भारती, शिवप्रकाश, सुदर्शन, फैज, सफरत अहमद, अमरनाथ भारती, नुरूद्दीन, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें