फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : पहली पाली में 52 दूसरे में 471 गैरहाजिर

Wed, 19 Feb 2025 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को मदरसा बोर्ड परीक्षा में उर्दू साहित्य की परीक्षा हुई। 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में पहली पारी में 52 अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी के अलावा सचल दस्ते ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को उर्दू साहित्य की परीक्षा में पहली पाली में 735 बालक और 1004 बालिकाएं शामिल हुईं। पहली पाली में 253 बालक और 218 बालिकाएं गैरहाजिर रहीं। इसी प्रकार दूसरी पाली में 195 बालक और 395 बालिकाएं शामिल रहीं। 22 बालक और 30 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। सभी केंद्रों पर मदरसा शिक्षकों के अतिरिक्त बेसिक शिक्षा विभाग की महिला शिक्षिकाओं ने ड्यूटी की।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा में उर्दू साहित्य की परीक्षा बुधवार को हुई। सिसवा व निचलौल के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण उन्होंने किया। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें