फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सड़क हादसा: दिवाली की खुशियों पर आफत बनकर टूट पड़ा गिट्टी लदा ट्रक, महराजगंज के नौ घायल

Sat, 22 Oct 2022 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

 शुक्रवार रात सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए चली बस मध्यप्रदेश के रीवा शहर के नजदीक झिरिया टोल प्लाजा सोहागी के पास गिट्टी से लदी ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें घटनास्थल पर 15 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 40 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में सेमरा राजा समेत अन्य गांवों के रहने वाले नौ लोग मध्य प्रदेश के रीवा शहर झिरिया टोल प्लाजा सोहागी के पास दुर्घटना में घायल हो गए। यह सभी सिकंदराबाद से दिवाली की छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। परिजन उनका हालचाल जानने के लिए काफी देर तक परेशान रहे।

विज्ञापन


गनीमत रहा कि किसी की मौत नहीं हुई। घायलों को वहीं पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सेमरा राजा गांव के प्रधान मौके पर घायलों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे हैं। उनके अनुसार घायलों की स्थिति ठीक है। इलाज के बाद आराम होने की स्थिति में सभी घर लौटेंगे।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए चली बस मध्यप्रदेश के रीवा शहर के नजदीक झिरिया टोल प्लाजा सोहागी के पास गिट्टी से लदी ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें घटनास्थल पर 15 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 40 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सेमराराजा गांव के मुकेश (32), शिव परसन (38), ऋषिकेष उर्फ गुलशन रॉय (37) एवं श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मंगलपुर मनीष (21) घायल हैं। इन सभी लोगों के हाथ में चोट एवं सिर में चोट लगी है।

वहां पास के अस्पताल में इन लोगों को इलाज हुआ है। यह पाच लोग बस में पिछले सीट पर बैठे थे। जिसमें सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल मुकेश के पिता विजयी ने बताया कि सूचना मिलने पर थोड़ी देर के लिए सन्न गया, लेकिन पता किया तो घायल होने की सूचना मिली, इसके बाद थोड़ी राहत मिली।

ऋषिकेश के पिता बीरबहादुर ने कहा कि बेटा गंभीर रुप से घायल है। दुर्घटना ने दिवाली त्योहार को फीका कर दिया। दुर्घटना होने की जानकारी मिलने पर परिवार के सभी सदस्य सहम गए थे। ऊपर वाले की दया है कि जान बच गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें