फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधेसी विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया

Fri, 04 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेपाल में मधेसी आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नए संविधान के विरोध में बृहस्पतिवार को नवलपरासी में विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाई और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। रुपनदेही में अज्ञात लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन

नेपाल में मधेस प्रदेश की मांग को लेकर मधेस थरूहट विद्यार्थी मानव सांगलों की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। नवलपरासी जिले के दर्जनों सरकारी व प्राइवेट विद्यालय के विद्यार्थियों ने नए संविधान का विरोध व मधेस प्रदेश की मांग को लेकर शृंखला बनाकर नेपाल सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए महेशपुर व नवलपरासी तक लगभग 13 किलोमीटर तक स्कूली बच्चों ने कतार बद्ध खड़े होकर प्रदर्शन किया। रुपनदेही जिले के सिक्टहन वार्ड सात के छोटकी गुंडी में अज्ञात लोगों ने पजरकट्टी वार्ड के पूरनवासी गुप्ता के बाइक में आग लगा दी। डीएसपी रामेश्वर कार्की ने बताया की मधेसी मोर्चा ने आग लगाने की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें