रूपनदेही जिले में मदेशी समुदाय के लोगो ने रविवार को निकाला जुलूस किया प्रदर्शन।
सोनौली। संविधान संशोधन सहित विभिन्न मांगों को लेकर नेपाल जनता समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रूपनदेही जिले में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। नेपाल में मधेशी समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव और नागरिकता संबंधी मुद्दे सहित 28 सूत्री मांग को लेकर मधेशी समुदाय का विरोध जारी है। नेपाल के तराई जिलों में मधेशी पार्टी छह दिवसीय प्रदर्शन कर रही है।
रविवार की सुबह जनता समाजवादी पार्टी के लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष रामअवतार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भैरहवा में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। सरकार से मधेशी समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त कर 28 सूत्री मांग को पूरा करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भैरहवा, मर्चवार, धकधई सहित नेपाल के सभी तराई जिलों में जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेपाल सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलन में पुलिस की गोली से शहीद मधेशी कार्यकर्ताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने सरकार से मांग किया कि संविधान संशोधन, जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व, जेनजी की ओर से की जा रही मांग सहित 28 मांगों को पूरा किया जाए।