फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में मिले जमात के 14 लोग, किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे में मिले 14 लोग, किए गए क्वारंटीन
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मदरसे में शुक्रवार को 14 लोग मिले। उनकी सेहत का परीक्षण कराते हुए क्वारंटीन किया गया है।
सदर कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मदरसे में कुछ लोगों के ठहरने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि वे तीन मार्च को ही कासगंज से यहां आए हैं। यह किस जमात के हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। सदर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. केपी सिंह, डॉ. मनोज व बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह की टीम ने जमात से आकर रहने वालों की जांच की तथा गांव में बने क्वारंटीन स्थल भेज दिया। इस दौरान उन्हें 14 दिन तक ठहरने का निर्देश देते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। चौक प्रतिनिधि के मुताबिक वनग्राम में मौजूद जमात के 10 लोग भी महिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए हैं। इनके नमूने भी जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

19 नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना वायरस की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीरता बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को 19 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें