फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, फिर कर दी तांत्रिक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी तांत्रिक रमाकांत चौहान की हत्या कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर की गई थी। हत्या के बाद आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ जेलर ने बस्ती जिले में शव फेंक दिया था। बुधवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस मामले का पर्दाफाश किया। आरोपी के पास से आला कत्ल भी पुलिस ने बरामद किया है। यह मामला एक जून 2025 का है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तांत्रिक रमाकांत चौहान निवासी पिपरा रसूलपुर, थाना कोतवाली महराजगंज के रहने वाले थे। रमाकांत चौहान झाड़-फूंक का काम करते थे। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तांत्रिक रमाकांत चौहान उसके घर पूजा-पाठ करने आया करता था। जनवरी 2025 में रमाकांत ने उससे दो लाख रुपये उधार मांगे, लेकिन वह नहीं दे सका। कई बार मांगने के बाद भी उसने पैसे नहीं दिए। इससे नाराज होकर रमाकांत ने धमकी दी कि पैसा न देने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के दिन आरोपी के बेटे ऋषभ सिंह की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। ज्योतिषियों ने रमाकांत पर ही तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया, जिससे आरोपी में और गुस्सा भर गया और उसने बदला लेने की ठान ली।
विज्ञापन

आरोपी ने रमाकांत को पूजा-पाठ के बहाने एक जून को अपने कार में बिठाया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। इसके बाद रमाकांत बेहोश हो गए। आरोप है कि सहजनवां के पास बरईपार पाली गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर लोहे की पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बस्ती जिले के टांडा रोड पर मुख्य मार्ग से करीब 7-8 किलोमीटर अंदर लिंक रोड पर फेंक दिया। इसके बाद वह दिल्ली भाग गया था। रमाकांत की पत्नी बिजुला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ जेलर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
....................
लोहे की पाइप से सिर पर वार कर की थी हत्या
आरोपी ने रमाकांत को पूजा-पाठ के बहाने अपने स्विफ्ट डिजायर कार में बिठाया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया। सहजनवां के पास बरईपार पाली गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर लोहे की पाइप से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को बस्ती जिले के टांडा रोड पर मुख्य मार्ग से लगभग 7-8 किलोमीटर अंदर लिंक रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद दिल्ली भाग गया था। वहां से लौटते समय बुधवार को पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया।
.................
तांत्रिक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-शक्ति मोहन अवस्थी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें