महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि युवक ने इस दौरान महिला का अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया। महिला ने जब बातचीत करने से इन्कार कर दिया तो युवक ने वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो और फोटो महिला के परिजनों के पास पहुंचा तो इसकी जानकारी महिला को लगी। महिला ने आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवां थाने में केस दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि पति रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्य में रहते हैं। इस बीच हमारा संपर्क गांव के ही एक युवक से हो गया। आरोपी युवक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया। पिछले एक साल से मैंने उससे बातचीत करना बंद कर दिया, लेकिन आरोपी युवक परेशान करता रहा। वह बार बार फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। वीडियो और फोटो वायरल करने का मैंने जब विरोध किया तो युवक के भाई ने मेरी पिटाई कर दी। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।