फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओजोन परत संरक्षण विषय पर जागरूकता एवं सहभागिता के लिए पोस्टर बनाया

Sun, 17 Sep 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में भूगोल परिषद के तत्वावधान में ओजोन एवं पृथ्वी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ.अजय कुमार मिश्र ने ओजोन परत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को ओजोन परत संरक्षण विषय पर जागरूकता एवं सहभागिता के लिए पोस्टर बनाया। डिजिटल प्रदर्शनी को पीपीटी के माध्यम से भूगोल विभाग के अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं सहायक आचार्य डॉ. केआर यादव ने प्रस्तुत किया।
भूगोल परिषद की अध्यक्ष छात्रा पूर्णिमा चतुर्वेदी ने कहा कि आज हम अपने घर यानी पृथ्वी को भी सुरक्षित नहीं कर पा रहे हैं। ओजोन परत के क्षरण कारण जलवायु परिवर्तन के गंभीर चुनौती से जूझ रहे हैं। इसलिए हम सबको इस पर गंभीरतापूर्वक सोचना होगा।
विज्ञापन

श्यामू रौनियार ने कहा कि हमको संसाधनों का उचित दोहन करना होगा, जिससे जलवायु परिवर्तन पर कम प्रभाव पड़े, छात्रा रंजना सैनी ने कहा कि वर्तमान की चिंता के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए ओजोन क्षरण के खतरों से सावधान रहना पड़ेगा। ज्योति विश्वकर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी अपने दायित्व को समझना होगा। इस दौरान मुख्य नियंता विपिन यादव गोपाल सिंह, डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्र, डॉ. ज्योत्सना पांडे, अपर्णा राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें