फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां साबित्री मणि त्रिपाठी किक्रेट टीम ने सलेमपुर को हराया

Mon, 10 Feb 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज में मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 सीजन 3 का मुकाबला सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर और मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा के बीच खेला गया। सलेमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा की टीम ने अपने निर्धारित 30 ओवर के खेल में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाया।
विज्ञापन

नौतनवा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इमरान खान 59 और विक्की ने 24 रनों का योगदान दिया। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेमपुर की टीम 18.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी।
मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक सहानी को 5 इमरान खान और सूर्यदेव यादव को 2.2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सहानी और इमरान खान को संयुक्त रूप से दिया गया। इस मौके पर अशोक वर्मा, प्रधानाचार्य राम आशीष यादव, प्रदीप मिश्रा, अनरुल्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें