फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुंबनी-काठमांडू रेलमार्ग का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
महराजगंज। लुंबनी काठमांडू रेलमार्ग का जायजा लेते चीनी राज्य मंत्री। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
लुंबनी-काठमांडू रेलमार्ग का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

नवलपरासी/महराजगंज (नेपाल)। रूपंदेही के लुंबनी-कुरिनटार व काठमांडू को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित रेलवे मार्ग व स्टेशन स्थापना को लेकर रेलवे प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम ने चीनी राज्यमंत्री आन लु सांग की अगुवाई में भौतिक सत्यापन किया। जिसमें लुंबनी माया देवी मंदिर के करीब अंतिम रेलवे स्टेशन होने की बात बताई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी रेलवे विभाग के सीनियर डिवीजन इंजीनियर अमन चित्रकार ने दी। उन्होंने बताया कि चीन के राज्यमंत्री आन लु सांग की अगुआई में चीनी रेलवे प्रशासन की 23 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम ने लुंबनी-कुरिनटार होते हुए राजधानी काठमांडू को जाने वाली रेलवे लाइन का भौतिक परीक्षण किया। जिसमें लुंबनी के माया मन्दिर के करीब अंतिम रेलवे स्टेशन होने की बात कही गई। दर्शाए गए रेलमार्ग में काठमांडू से कुरिनटार के लिए एक ही रुट दिखाया गया है। जबकि कुरिनटार से लुंबनी व पोखरा के लिए अलग अलग रूट दिखाया गया है। काठमांडू से कुरिनटार की कुल दूरी 100 किमी जबकि कुरिनटार से लुंबनी की दूरी 1 सौ 57 किमी बताई गई। जबकि कुरिनटार से पोखरा की दूरी 98 किमी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें