अर्जुना क्रिकेट एकेडमी लखनऊ के 87 रन की जवाब में 84 पर सिमट गई गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थनगर की टीम
नौतनवा। मगर स्थित इंटर कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 सीजन 4 में शनिवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया। मैच में सिद्धार्थ नगर को हराकर लखनऊ की टीम ने फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। मुख्य अतिथि समाजसेवी अहद खान ने खेल का शुभारंभ किया। अगला सेमीफाइनल देवरिया और गोला बाजार के बीच खेला जाएगा।
कोच करीम खान ने बताया कि मैच का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अर्जुना क्रिकेट एकेडमी लखनऊ और गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थ नगर टीम के बीच हुआ। सिद्धार्थ नगर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर के में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना सकी। इस तरह लखनऊ की टीम ने ये मैच तीन रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड पार्थ सिंह को दिया गया। मोहम्मद इकबाल, हबीब, वीरेन्द्र मौर्या, मनीष ठाकुर व गिरिजेश कुमार चौधरी ने एम्पायर, सरवन यादव, प्रिन्स सहानी व विशाल मौर्या ने स्कोरर एवं बृजेश सहानी, कार्तिक, अभिजीत भारती ने कमेंट्री की भूमिका निभाई।