फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ले लिए लाखों के गहने

Mon, 26 Feb 2024 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से उसके पुराने प्रेमी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये के गहने व नकद ले लिए। इसके बाद भी वह ब्लैकमेल करता रहा। मामले में विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां क्षेत्र की रहने वाली युवती का पढ़ाई के दौरान एक युवक से प्रेम हो गया। इस दौरान युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी बीच युवती की शादी दूसरे युवक से हो गई। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी युवक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसकी जानकारी युवती के पति को ना हो इसलिए युवती उसकी हर बात मानती रही। इसी का फायदा उठाकर प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से लाखों रुपये के जेवरात व लाखों रुपये ले लिए। युवती का पति जब बाहर से घर आया और भेजे गए रुपये व गहनों के बारे में पूछताछ की तो उसे सच्चाई पता चल गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकालने की जीद ठान ली। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें