महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने प्रेमी की मां के तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसी दौरान प्रेमिका के भाइयों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी जिससे प्रेमी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से भी उसे रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल प्रेमी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: दीपावली की रात प्रेमी संग फरार हुई युवती, चार दिन बाद पिता ने दर्ज कराया केस