नौतनवा। रामलीला मंचन के दौरान लंका पर चढ़ाई के लिए बृहस्पतिवार को कस्बे में भगवान राम व लक्ष्मण की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिनकी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं श्रद्धालुओं के जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। नगर के अस्पताल तिराहा से निकली रथ यात्रा घंटाघर चौक, स्टेशन चौराहा, पुरानी नौतनवा चौराहा, काली मंदिर, हनुमान चौक होते हुए लीला स्थल पर पहुंची।
इस दौरान लालमन जायसवाल, राजाराम जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद पटवा, राजेश लोहिया, शिखर जायसवाल, रामरूप जायसवाल, कमलेश अग्रवाल, दीपक, संजय, सुरेश चन्द्रा आदि लोग मौजूद रहे।