फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का देखें हाल’

Thu, 23 Nov 2017 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का देखें हाल’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। निकाय चुनाव के मद्देनजर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संबधित अधिकारियों को मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि मतदान केंद्रों पर चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्था दुरूस्त रखवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बैठक मंे मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि प्रशिक्षण में मंडलायुक्त गोरखपुर भी आएंगे। इसे देखते हुए प्रशिक्षण स्थल पर सारी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रेक्षक भी 26 नवंबर को जिले में आने वाले हैं। डीएम वीके सिंह ने सभी एसडीएम मतदेय स्थलों की जांच कर रिपोर्ट देने की हिदायत दी। ले। कहा कि अगर कोई समस्या हो तो उसे समय रहते दूर कराएं। मतदान के दौरान बूथ पर बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए।

उन्होंने प्रत्याशियों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया। वाहन पास समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच करते रहें। यदि कहीं कोई गड़बड़ी नजर आए तो तुरंत कार्रवाई करें। पोलिंग पार्टियों को रवानगी के दौरान अलग -अलग कांउटर बनाकर निर्वाचन सामाग्री दी जाएगी जिससे की किसी को कोई परेशानी न हो। प्रत्येक कांउटर पर दो-दो कर्मचारी रहेंगे। पोलिंग पार्टी के रवानगी के पहले ही स्ट्रांग रूम बनकर तैयार रहेगा। जिसमें अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतदान से संबंधित बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। यह भी कहा गया कि मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ से कराकर प्रमाण पत्र लिया जाय। जिस बीएलओ की शिकायत मतदाता पर्ची वितरण को लेकर मिले, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिया। मतदाता सूची के साथ बीएलओ भी मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें