फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोहिया नगर की टीम ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छत्रपति साहूजी महराज स्टेडियम महराजगंज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। फाइनल मैच आरपीआईसी सिसवा व लोहिया नगर महराजगंज के बीच में 15 ओवरों का खेला गया। लोहिया नगर महराजगंज की टीम ने 86 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर आरपीआईसी सिसवा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लोहिया नगर की टीम ने 15 ओवरों में 6 विकेट खोकर 136 रन बनाए। आरपीआईसी सिसवा की तरफ से गेंदबाजी करने आए शान ने 25 रन देकर 2 विकेट लिया और विराट ने 25 रन देकर 1 विकेट लिया और पंकज ने 1 विकेट लिया। 137 रनों का पीछा करने उतरे आरपीआईसी सिसवा पूरी टीम 51 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें