फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरदेउरवा की जीत

Tue, 09 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। वीरबहादुर बहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय पनियरा में सोमवार को वॉलीबॉल  प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। लक्ष्मीपुर देउरवा ने 25-15 तथा 25-16 से पनियरा को पराजित किया।

देउरवा के खिलाड़ी वसीम, इम्तियाज, मेराज खां, अमित व वसीम तथा पनियरा टीम के खिलाड़ी मुकेश, संदीप, विक्रम व मुरारी ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। श्याम वर्मा, मनोज सिंह, अमरेन्द्र यादव, बलराम सिंह, संजय पासवान, छोटेलाल, सुग्रीव प्रसाद, तथा ग्राम प्रधान हरपुर तिवारी रमेश यादव, प्रेम यादव का योगदान रहा। विजयी टीम को मुख्य अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह ने पुरस्कृत किया। निर्णायक हसनैन अंसारी व जगदीश यादव रहे।

सिसवा ब्लॉक के शिकारपुर में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया गया। फाइनल एसएससी क्लब भिसवा व एमएस क्लब अगया के बीच खेला गया जिसमें भिसवा की टीम ने मुकाबला को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले एसएससी ने बल्लेबाजी की। 183 रनों का लक्ष्य दिया।

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगया की टीम ने लचर प्रदर्शन से हार गई। मैन आफ द मैच एमामुद्दीन भिसवा, मैन आफ द सीरीज आईसीएच क्लब परतावल के रवि को दिया गया। अंपायर गजेन्द्र कुमार रौनियार, कप्तान गुड्डून रहे। मुख्य अतिथि एकरार खां ने विजयी टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। दर्शकों में उत्साह नज र आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें