पीजी कॉलेज के पास जन्माष्टमी की खरीदारी करते लोग।
महराजगंज। बाजार पर जन्माष्टमी का रंग बाजार पर चढ़ गया है। बाजार की शोभा सिर्फ लड्डू गोपाल ही नहीं बल्कि उनके वस्त्र, पगड़ी, मुकुट व झूले भी बढ़ा रहे हैं। थ्रीडी चित्रकारी में भी कृष्ण का बाल लीलाएं श्रद्धालुओं को अपनी तरफ बरबस खींच रही हैं।
मुख्यालय के दुर्गा मंदिर मार्ग पर पीजी काॅलेज के निकट जन्माष्टमी पर तरह-तरह की सामाग्री बिक रही। यहां 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के लड्डू गोपाल बाजार में मौजूद हैं। वही सिंहासन 50 रुपये से 500 रुपये तक के हैं। पगड़ी, मुकुट और माला 30 रुपये से 300 रुपये तक के हैं। लड्डू गोपाल की पोशाक जीरो साइज से लेकर 30 नंबर तक में उपलब्ध हैं। पालकी और बांसुरी 30 से 300 रुपये तक के बिक रहे हैं। मूर्ति के अलावा थ्रीडी व हाथ से बने चित्रों की डिमांड अधिक है। दुकानदार श्यामलाल ने बताया कि भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा तो सभी की है लेकिन इनके युवा भक्त अधिक हैं।