फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कहीं लैपटॉप से तो कहीं मोबाइल से हुआ लाइव प्रसारण

Wed, 27 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के माध्यमिक स्कूलों में मंगलवार को बदहाल व्यवस्था के बीच वीर बाल दिवस का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। कहीं लैपटॉप से तो कहीं मोबाइल से बच्चों ने प्रसारण देखा। वीर बाल दिवस श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पिछले वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

जीएसवीएस इंटर कॉलेज में पहुंचने पर एक कमरे में शिक्षक व छात्र-छात्राएं बैठे दिखे। सामने लैपटॉप रखा हुआ था, जिसके जरिए वीर बाल दिवस का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। कक्षा छह से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण देखा। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रसारण दिखाने के बाद फोटो भी अपलोड किया गया। बच्चों को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत के बारे में बताया गया।
महाराजगंज इंटर कॉलेज में कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों को वीर बाल दिवस पर मोबाइल के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। मोबाइल से प्रसारण देखने में छात्र-छात्राओं को समस्या हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार चौधरी ने बताया की शासन के निर्देश पर कार्यक्रम दिखाया गया है। इस दौरान चंदन कुमार, गोरखनाथ भारती, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे। डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली में वीर बालक दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मारकंडेय सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें