फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमाएं टूटीं, पाबंदियों के दायरे से बाहर निकला नशे का कारोबार

Tue, 12 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी कस्बा के एक स्कूल से थोड़ा आगे, गुमटी के पीछे सिगरेट का कश लगाते किशोर, इटवा बाजार की पार्किंग में स्कूल ड्रेस पहने कुछ बच्चे एक बार ट्राई पर हंसते हैं, जबकि शोहरतगढ़ की एक गली में गुटखे के पाउच चुपचाप हाथ बदलते हैं।
विज्ञापन

ये अलग-अलग सीन नहीं, एक ही कहानी के अलग-अलग फ्रेम हैं। नशे का नेटवर्क अब किसी दायरे में सिमटा नहीं है, बल्कि इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। स्कूलों के आसपास तय दूरी में सख्ती जरूरी है, लेकिन सिद्धार्थनगर में बच्चों तक नशे की पहुंच अब किसी एक दायरे में सीमित नहीं रही। घर से शुरुआत, दोस्तों से ट्रिगर, मोबाइल से कनेक्शन और बाजार से सप्लाई, यह चारों कड़ियां मिलकर एक ‘शैडो नेटवर्क’ बना रही हैं।
जानकार बताते हैं कि 500 मीटर के भीतर निगरानी बढ़ी है, लेकिन इसके बाहर गतिविधियां शिफ्ट हो रही हैं। रिपोर्टिंग के दौरान कई जगहों पर स्कूल टाइम के बाद गुमटियों, चाय-पान की दुकानों और सुनसान जगहों पर हलचल बढ़ती दिखी। पुलिस इनपुट के मुताबिक, बढ़नी थाना और इटवा थाना क्षेत्र में हाल में कार्रवाई हुई है। नाबालिगों के पास तंबाकू उत्पाद मिले हैं, वहीं कूरियर के जरिये संदिग्ध सप्लाई की जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के आसपास सख्ती बढ़ी है, लेकिन गतिविधियां अब दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो रही हैं। एक साल में ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज है। इस नेटवर्क की शुरुआत अक्सर घर से होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें