फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट हो

Mon, 12 May 2025 09:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य रविंद्र मणि निषाद ने कहा कि पूरे देश में प्रस्तावित जाति जनगणना में निषाद समाज के लोगों को जागरूक रहकर अपने उपनाम में मझवार दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान और हक की लड़ाई के लिए आगे रहना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करें। 19 मई को होने वाले पार्टी के विशेष कार्यक्रम की तैयारियों में भी जुट जायं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सरवन निषाद और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल कुमार निषाद ने कहा कि निषाद समाज को एक नेता, एक झंडा, एक विचारधारा के सिद्धांत पर चलकर संगठन को मजबूत करना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह, आईटी जिलाध्यक्ष वंशी सहानी, अमरनाथ निषाद (जिलाध्यक्ष संगठन), बिंदा निषाद (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), रामजीत निषाद (जिला महासचिव), राकेश निषाद (ब्लॉक अध्यक्ष, नौतनवां), पीतांबर निषाद (आईटी ब्लॉक अध्यक्ष, सदर), छात्र नेता पवन कुमार निषाद, कविशंकर पांडेय, मनीष यादव और छात्र संघ के आनंद वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें