फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मक्के के खेत में तड़पता रहा तेंदुआ, रेस्क्यू से पहले हो गई मौत

विज्ञापन
खेत में मृत पड़ा तेंदुआ।  
विज्ञापन
मिठौरा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा रामचंद्रही में बृहस्पतिवार को मक्के के खेत में एक तेंदुआ तड़पता हुआ मिला। जब तक वन विभाग की टीम पहुंचकर रेस्क्यू करती उसकी मौत हो गई थी। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवम पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के कुत्तों के लगातार भौंकने पर लोग खेत की ओर पहुंचे। गांव निवासी संजय गौड़ के मक्के के खेत में एक तेंदुआ पड़ा हुआ था। शुरुआत में लोग उसे मृत समझ रहे थे लेकिन पास जाने पर उसमें हलचल दिखाई दी। ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और इलाज की व्यवस्था करने में देर होती रही। लोगों का आरोप है कि समय रहते उचित रेस्क्यू होता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें