फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल किनारे के गांवों में तेंदुए की चहलकदमी, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
चरभरिया में निकला तेंदुआ। 
विज्ञापन
आंखों के सामने कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, बलहीखोर में कुत्ते पर हमला
विज्ञापन

चरभरिया मार्ग पर घंटों डटा रहा तेंदुआ, ग्रामीणों ने रातभर किया रतजगा
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात बलहीखोर गांव में तेंदुए ने ग्रामीणों की आंखों के सामने एक कुत्ते को दबोच लिया। इसके अलावा चरभरिया के पास मुख्य सड़क पर तेंदुए के घंटों खड़े रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इन घटनाओं से जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, बलहीखोर गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे गोकुल कमकर के घर के बाहर सड़क पर एक कुत्ता बैठा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे दबोच लिया और आम के बगीचे की ओर ले गया। घटना को सामने से देख रहे ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले तेंदुआ ओझल हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश यादव, राजू सिंह और ईश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है लेकिन वन विभाग की ओर से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है।
इसी रात निचलौल-डोमा कलनही मार्ग पर ग्राम चरभरिया के पास तेंदुआ मुख्य सड़क पर काफी देर तक खड़ा रहा। यह मार्ग आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है और लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। तेंदुए के बीच सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर वाहनों और राहगीरों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत और आतिशबाजी कर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
जंगल से सटे गांवों के अजय राजभर, दिनेश मुसहर, शमशुद्दीन, अजहर, निगम चंद, शैलेश साहनी, अरविंद कुशवाहा और जोखू प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल से लगे गांवों में तारबाड़ लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराने और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
लगातार तेंदुए बना रहे शिकार
5 जुलाई : शीतलापुर निवासी हृदेश राजभर (17) पर लेदी फार्म के पास बाइक से घर लौटते समय तेंदुए ने हमला कर दिया था। पिता और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन

1 जुलाई : बजही निवासी रामप्रीत (60) पर ढेशो पुल के पास तेंदुए ने हमला किया था। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
24 जून : कलनही निवासी किशन साहनी पर चरभरिया के पास बाइक से जाते समय तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि शनिवार रात दो स्थानों पर तेंदुआ निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले जंगल किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया है तथा अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, न ही उसे छेड़ने का प्रयास करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें