फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल के किनारे दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 04 Feb 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। टेढ़ीघाट बीट जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में जंगल के किनारे से रविवार को तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया था। मंगलवार को फिर जंगल के किनारे दिखा। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा के कुछ लोग रविवार को गांव से पूरब जंगल के किनारे बंधे के पास बकरी चरा रहे थे। इस दौरान अचानक तेंदुआ जंगल से निकलकर आया और शंभू राजभर की बकरी को निवाला बना लिया। तबसे तेंदुआ जंगल के किनारे दिख रहा है। इससे लोग जंगल की तरफ नहीं जा रहे हैं।
ग्रामीण महेंद्र यादव, रामपत, रामबेलाश, तीजू, कन्हैया, रामसूरत, राजू, बाबूलाल, कमलावती, कुसमावती, रमावती पार्वती आदि ने बताया कि तेंदुआ बकरी को निवाला बनाने के बाद से जंगल के किनारे दिख रहा है, जिससे दहशत बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें