फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए का नहीं चला पता, वन से सटे गांवों के लोग परेशान

Sat, 11 Jan 2025 05:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मझौली गांव में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते वनकर्मी।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर के जंगल से सटे गांवों में बीते कुछ दिनों से तेंदुए की हलचल से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी न केवल ग्रामीणों के जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि उनके पशुधन को भी खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन

तेंदुए की अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत है। वनकर्मियों को तेंदुए का कहीं भी सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों कोल्हुई थाना के मझौली गांव में सुबह के समय मस्जिद में चार लोगों पर मादा तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद धरपकड़ में तेंदुए की मौत भी हो गई थी, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोंधी और मझौली गांव के निकट दो शावकों के साथ तेंदुए को घूमते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा था।
इसके बाद मझौली गांव के सटे खेत में तेंदुए के पदचिह्नों को ग्रामीणों ने देखा। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी वनकर्मियों सहित मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें