फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुटी के आसपास रह रहा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

Wed, 04 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर दो लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ साधू की कुटी के आसपास रह रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। चकदह गांव में तेंदुए के दहशत से लोग खेत की ओर नहीं जा रहे हैं। गांव के लोगों के अनुसार तेंदुआ कुटी के पास तो कभी कटहल के पेड़ पर बैठे हुए दिख रहा है। लोग खेतों की तरफ जाने और मवेशियों को जंगल की तरफ ले जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह में 21 टोले हैं जिसमें शाहपुर, महुलैना, घरोही, चकदह खास, बेलभार मनिकापुर जंगल के किनारे हैं। जहां तेंदुआ अक्सर जानवरों को अपना शिकार बना लेता है। एक सप्ताह के अंदर दो लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ साधू की कुटी के आसपास रह रहा है। बुधवार को वह कटहल के पेड़ पर बैठे दिखा था। रात में वनकर्मियों के गश्त के दौरान तेंदुए का बच्चा दिखा। जिससे यह साबित हो रहा है कि वहां एक नहीं कई तेंदुए हो सकते हैं। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर, शिवनाथ प्रसाद, बंदेश्वर सिंह, लल्लू सिंह, योगेंद्र सहानी, प्रहलाद, बेचन, किशोर, संजय, रामवृक्ष, ललित, हरी आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ कुटी के आसपास रह रहा है जिसके डर से कोई उधर जा नहीं रहा है। लोगों ने तेंदुएं को पकड़वाने की मांग की। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ बुधवार को कुटी के पास कटहल के पेड़ पर दिखा था। रात में गश्त के दौरान तेंदुआ का बच्चा दिखा था। ग्रामीणों को उधर जाने से मना किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें