फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आबादी की तरफ दिख रहा तेंदुआ, बकरियों को बना रहा निवाला

Thu, 14 Mar 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में जंगल के किनारे इन दिनों तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत बना है कि कहीं तेंदुआ हमला न कर दे। सेमरहवा गांव एक तरफ से जंगल और तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। यहां सेमरहवा खास, बरतानी, चराई तथा भठवा चार टोले हैं। जंगल के किनारे बसे होने से यहां तेंदुआ जंगल से आबादी की तरफ आते दिख जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल में चला जाता है। बीते सोमवार को बरतानी टोले की सावित्री देवी गांव से पूरब जंगल के किनारे बंधे के पास बकरी चरा रही थी कि तेंदुआ अचानक जंगल से आया और एक बकरी को पकड़कर जंगल में लेकर चला गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल में चला गया। इसके दस दिन पहले गांव के संतराज और झीनक की बकरी को निशाना बनाया। मंगलवार को सेमरहवा खास गांव से पूरब जंगल के किनारे तेंदुआ दिखा ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में चला गया। ग्रामीण उपेन्द्र यादव, जितेन्द्र राजभर, महेंद्र राजभर, पतिराम, संतराम, महेंद्र यादव आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ इन दिनों बराबर दिख रहा है, जिससे लोगों में दहशत बना हुआ है कि कहीं तेंदुआ किसी पर हमला न कर दे। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना नहीं मिली वह शिकार की तलाश में जंगल के किनारे आ जाता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें