फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरी को खींच ले गया तेंदुआ, खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण

Sat, 26 Sep 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- निचलौल क्षेत्र के बैदौली गांव का मामला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर बकरी छोड़कर भागा
विज्ञापन

- वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
निचलौल। बैदौली गांव में शुक्रवार को मवेशियों को चरा रही महिलाओं के सामने तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिलाओं के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने एकजुट होकर तेंदुए को खदेड़ा लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। आबादी के पश्चिमी सीवान में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

चैनपुर निवासी सुनीता शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव के पश्चिम नहर की पटरी पर बकरी चरा रही थीं। उनके साथ काजल और निर्मला भी थीं। वापस लौटते समय खेत के किनारे घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक एक बकरी को दबोच लिया और उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। यह देखकर तीनों महिलाओं ने शोर मचाया। आवाज सुनकर शिवकुमार, संतोष चौधरी, सुरेंद्र, विजय, मदन, सुनील, सोहन चौहान, अनिल गौंड और भरत समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो तेंदुआ बकरी को छोड़कर दूसरे खेत की ओर चला गया। बाद में गन्ने के खेत में बकरी मृत मिली।
विज्ञापन

-

जंगल पूरब में, पश्चिमी हिस्से में बढ़ी चहलकदमी

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पूर्व दिशा में जंगल है, लेकिन तेंदुए की गतिविधियां अब आबादी के पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई दे रही हैं। घटना मुख्य आवागमन मार्ग के पास होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। घटना की सूचना पर वनकर्मी हरेराम यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के सदस्य अरशद हुसैन और रविंद्र त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने तेंदुए के पदचिह्न और हमले वाले स्थान की जांच की। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी। जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने के लिए भी कहा गया है।
-
बारिश और गन्ने के खेतों के कारण आबादी तक पहुंच रहे जानवर
वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने तेंदुए के बकरी पर हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम निगरानी और तलाश में जुटी है। बारिश के मौसम में जंगल में पानी भरने के कारण जंगली जानवर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकलते हैं। जंगल और आबादी के बीच कम दूरी तथा गन्ने के खेतों की अधिकता से तेंदुओं को आबादी तक पहुंचने में रास्ता मिल रहा है।
विज्ञापन


-

29 अगस्त को भी घर के पास दिखा था तेंदुआ

ग्रामीणों के अनुसार बैदौली में तेंदुए की चहलकदमी पहले भी सामने आ चुकी है। 29 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे तेंदुआ नेपाली टोला में आबादी के बीच पहुंच गया था। हरिकेश गुप्ता के घर के पास कुत्तों के भौंकने पर उनके छोटे भाई गावस्कर गुप्ता ने तेंदुए को देखा था। घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी गतिविधि कैद हुई थी। शुक्रवार की घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें