फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए ने दो बकरियों और कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत

Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के पकड़ियार बिशुनपुर गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए ने दो बकरी, एक कुत्ते को निवाला बना लिया। इससे गांव के लोगों में दहशत है। बुधवार को गांव के लोग निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन

खेतों की ओर जाने से कुछ लोग परहेज किए। वहीं वन विभाग की ओर से निगरानी तेज कर दी गई है। गांव के लोगों के मुताबिक, मंगलवार रात में 112 नंबर पुलिस का हूटर बजा तब तेंदुआ आबादी क्षेत्र से चला गया।
मठिया गांव के जितेंद्र ने बताया कि सोमवार रात में बाला क्षत्र घाट के करीब पकड़ियार-बिशुनपुर के रास्ते में तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करते दिखा था। गांव के भोला यादव, भीम यादव, सीताराम यादव ने भी देखा था। कुछ समय सड़क पर रुका था। इसके बाद बगीचे में चला गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात में पकड़ियार बिशुनपुर के स्कूल टोले पर राम धनी के घर के पास तेंदुआ खजांची सहानी की दो बकरियों को निवाला बना लिया। इसके अलावा एक कुत्ते का भी शिकार कर लिया। पकड़ियार बिशुनपुर गांव में बुधवार को गांव के लोग स्वयं निगरानी करते रहे। लोगों को डर बना रहा कि कहीं तेंदुआ भटककर आ गया तो समस्या हो सकती है। सुरक्षा को लेकर लोग सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें