फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुघली में तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
घुघुली  में कैमरे में कैद हुआ तेदुआ की तस्वीर।
विज्ञापन
महीनों से विचरण कर रहा तेंदुआ एक बार फिर बना दहशत का पर्याय
विज्ञापन

वन विभाग ने कई बार पिंजरा लगाया, पकड़ से बाहर रहा तेंदुआ
पकड़ियार, कोटिया व धुस क्षेत्र में तेंदुए की दहशत
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ियार बिशनपुर गांव में महीनों से विचरण कर रहा तेंदुआ एक बार फिर दहशत का पर्याय बन गया है। शुक्रवार की रात एक कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में लोग दहशत में हैं।
ग्रामीण धनंजय यादव, गुड्डू तिवारी, राजकुमार ने बताया कि बाग में स्थित मुर्गी फार्म के आसपास कई दिनों से तेंदुआ मंडरा रहा है। बीते शुक्रवार की रात तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला भी कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि धुस क्षेत्र में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं छोटे-बड़े बच्चे भी बकरी और भैंस चराने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग महीनों तक तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बीते कई दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में देखा जा रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैले भय के माहौल को खत्म किया जा सके और किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
वर्जन
ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है। ज्यादा दिन बाद पुनः तेंदुए की चहलकदमी शुरू हो गई है। टीम जाएगी और वहां का माहौल देखा जाएगा फिर कोई कार्रवाई होगी।
-गौरव त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें