फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहे लेखपाल

विज्ञापन
नौतनवा तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। 
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में भी नहीं हुए राजस्व से जुड़े काम, एंटी करप्शन टीम की कार्यशैली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अयोध्या जिले में लेखपाल के साथ हुई कार्रवाई से नाराज है लेखपाल संगठन
महराजगंज। अयोध्या में तैनात लेखपाल पर हुई कार्रवाई के विरोध में जिले के लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। धरने के कारण तहसील से पंचायत स्तर तक राजस्व से जुड़े काम प्रभावित रहे।
जानकारी के अनुसार, अयोध्या में एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम के द्वारा ट्रैप कर पकड़ने के विरोध में लेखपालों ने पूरे जनपद की तहसीलों में प्रदर्शन किया। तहसील सदर में जिला लेखपाल संघ की अगुवाई में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करता है। 20 अगस्त को अयोध्या जिले के सोहावल तहसील में एक लेखपाल के साथ हुई घटना से पूरे लेखपाल वर्ग आहत है। मांग है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ट्रैप कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच एवं दुर्भावनापूर्ण ट्रैप पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर संगठन के जिला मंत्री ऋषिकेस शर्मा, कृष्ण मोहन यादव, अविनाश सहानी, शैलेन्द्र पाठक, आनंद कुमार, मनीष कुमार पांडेय, सुरेंद्र, विनोद कन्नौजिया, सुनील कुमार यादव, राकेश जासवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से काश्तकार हुए परेशान
लेखपालों के कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन का असर शनिवार को तहसील में होने वाले कामकाज पर भी पड़ा। खुटहा भीखम टोला के रहने वाले रामवृक्ष ने बताया कि खेत की खतौनी में नाम संबंधी समस्या है। लेखपाल से मिलकर उसे ठीक कराने के लिए आए थे। यहां पता चला कि सभी लेखपाल धरना दे रहे हैं। काम नहीं हुआ, अब वे वापस जा रहे हैं। कंचनपुर निवासी गणेश ने बताया कि जमीन से जुड़ा मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। लेखपाल को रिपोर्ट देना था। मामले को लेकर लेखपाल से मिलने आए थे लेकिन काम नहीं हो सका तो अब वे वापस जा रहे हैं।


नौतनवा में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को एंटी करप्शन टीम पर साजिश के तहत लेखपालों को फंसाने का आरोप लगा समस्त लेखपाल कार्य बहिष्कार करते हुए नौतनवा तहसील में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुणाल को सौंप विधिक कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, दीपेंद्र धवल, कृष्ण गोपाल, जहीरूद्दीन, रत्नेश गुप्ता, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रैप कार्रवाई के विरोध में किया कलम बंद हड़ताल
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध हुई कार्रवाई के विरोध और ट्रैप कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा निचलौल के लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार कर एकदिवसीय कलम बंद हड़ताल की। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार निवारण संगठन एवं विजिलेंस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव परमार ने किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष मंसूर अहमद खान, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अमरीश कांदु, विष्णुचंद यादव, अंशुमान महतो, अरविंद, मुन्ना लाल यादव, भारतेंदु मिश्र समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें