रकम लेने के मामले में लेखपाल निलंबित
निचलौल। लोहेपार गांव के हल्का लेखपाल को मृतक आश्रित से रकम लेने के मामले में बुधवार की शाम करीब छह बजे एसडीएम प्रमोद कुमार ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में मृतका के पति ने विगत 26 जून को जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
एसडीएम ने कहा कि लोहेपार निवासी लीलावती की बीते माह दैवीय आपदा के चलते मौत हो गई थी। जिसे दैवीय आपदा राहत कोष से मृत लीलावती के पति पप्पू को 21 जून को चार लाख रुपये मिले थे। हल्का लेखपाल शिवप्रताप रंजन ने मृतक महिला के पति पप्पू को 23 जून को बहला फुसला बैंक ले जाकर 49 हजार नकद और 1 लाख 51 हजार का आरटीजीएस करा लिया गया था। जिसे लेकर पीड़ित पप्पू ने 26 जून को डीएम से शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की जांच 1 जुलाई को नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह मिली। नायब तहसीलदार के जांच रिपोर्ट में हल्का लेखपाल दोषी पाया गया। उसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर हल्का लेखपाल शिव प्रताप रंजन को निलंबित कर दिया गया है।