फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतावल सीएचसी व जिला अस्पताल में आज स्थापित हो जाएगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल सीएचसी व जिला अस्पताल में आज स्थापित हो जाएगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल व जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बृहस्पतिवार को स्थापित हो जाएगा। इससे जहां कोरोना के संक्रमण से बचाव में मदद मिलेगी, वहीं 50-50 बेड पर निर्बाध रुप से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा जिला अस्पताल में उपलब्ध कराया गया ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है, जबकि अब वहां केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराया गया है। दूसरा ऑक्सीजन प्लांट भी बृहस्पतिवार को स्थापित हो जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भी क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। स्थापना के बाद ही इन्हें क्रियाशील कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ भी कराया जाएगा। दोनो ही ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करने की होगी। प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशील हो जाने से 50-50 बेड पर निर्बाध रुप से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिले में दो आक्सीजन प्लांट शुरु किए जाने की तैयारी लगभग पूरी है। अन्य जगह भी इसे लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें