फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगा भड़के लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले स्थानीय लेखपालों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप गोंड जनजाति का जाति प्रमाणपत्र जारी करने का अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि गोंड जनजाति का जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से लेखपालों पर निरंतर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि जनपद में गोंड जनजाति के लोगों द्वारा निवास न करने की समेकित सूचना स्थानीय प्रशासन द्वारा कई बार शासन को भेजी जा चुकी है। ऐसी दशा में दबाव पूर्वक किए गए कार्य में गलती होने की संभावना बनी हुई है। लेखपालों ने गोंड जाति के आवदेन पत्रों की जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को पर्याप्त समय देने तथा किसी तरह का दबाव न बनाने की मांग की है। ताकि सही व्यक्तियों को उचित लाभ दिलाया जा सके। तहसीलदार अमित कुमार सिंह का कहना है कि लेखपालों की ओर से प्राप्त पत्र को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इस मौके पर कानूनगो कौशल वर्मा, प्रभारी कानूनगो कृष्णगोपाल, लेखपाल रमेश गुप्ता, विक्की साहनी, मंजूर अली, रामबचन, गुड्डन, राघवेंद्र, अनुराग, सूरज कुमार, दीपेंद्र धवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें