महराजगंज। राजस्व महकमें में तैनात लेखपालों के जिम्मे दिए गए सभी कार्य अब पहले से अधिक सुगमता से होंगे। लेखपालों को अलग-अलग दायित्व पूर्ण करने विभिन्न प्लेटफार्म पर नहीं जाना होगा। सभी दायित्व वह लेखपाल डैशबोर्ड के जरिये निपटाएंगे। लखनऊ में इसका ट्रायल भी शुरू है जिसके उपरांत यह सभी जिलों में प्रभावी किया जाएगा।
राजस्व परिषद ने लेखपालों के लिए डैश बोर्ड शुरू किया है। उन्हें अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन नहीं करनी होगी। सभी सेवाओं के लिंक इसपर उपलब्ध होंगे। अब तक भूमि अभिलेख संशोधन, आय, जाति, निवास, वारिसान, सर्वे समेत अन्य प्रमाणपत्रों की स्थिति, धारा 34, 80, 89 एवं 98 की कार्रवाई के लिए अलग-अलग पोर्टल पर काम करते थे।